Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

निर्भया के चारों आरोपियों का फांसी के बाद, पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल में होगा

  निर्भया के चारों दोषी मुकेश ठाकुर, अक्षय सिंह, पवन गुप्ता और विनय शर्मा को 1 फरवरी को फांसी दी जाएगी। फांसी के बाद चारों के शव का पोस्टमार...


 
निर्भया के चारों दोषी मुकेश ठाकुर, अक्षय सिंह, पवन गुप्ता और विनय शर्मा को 1 फरवरी को फांसी दी जाएगी। फांसी के बाद चारों के शव का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल में होगा। ऐसा पहली बार होगा जब फांसी के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।तिहाड़ में आखिरी बार फांसी अफजल को दी गई थी। कसाब का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। उसके शव को जेल में ही दफनाया गया था। वहीं भारत में इससे पहले जितने भी दोषियों को फांसी दी गई है, उन सभी के पोस्टमार्टम नहीं किए गए थे। हालांकि 2014 में बने नए जेल नियम के मुताबिक अब दोषियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
 भारत के इतिहास में यह भी पहली बार है जब चार लोगों को एक साथ फांसी दी जाएगी।