Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

पर्यावरण विद एवम टिहरी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुंदर लाल बहुगुणा जी ने जीवन के 93 बसंत पूर्ण किये।

आज स्वनामधन्य प्रसिद्ध पर्यावरण विद एवम टिहरी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुंदर लाल बहुगुणा जी ने जीवन के 93 बसंत पूर्ण किये। उनके जन्...

आज स्वनामधन्य प्रसिद्ध पर्यावरण विद एवम टिहरी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुंदर लाल बहुगुणा जी ने जीवन के 93 बसंत पूर्ण किये।
उनके जन्मदिन के शुभअवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय जी ने साथियों सहित उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई एवम उन्हें शतायु होने की शुभकामनाएं दीं।बधाई देने वालों में उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री श्री राजेन्द्र भंडारी,श्री सुरेंद्र रांगड़ प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसौनी,प्रदेश सचिव श्रीमती परिणीता बड़ोनी एवं नेमचंद शामिल रहे।
इस अवसर पर श्री उपाध्याय एवं साथियों ने श्री सुंदर लाल बहुगुणा जी को शाल ओडाकर एवम जन्मदिन का केक काटकर साधारण रूप में इस अवसर को यादगार बनाया।
श्री उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि श्री बहुगुणा प्रदेश की धरोहर और मार्गदर्शक हैं। चिपको आंदोलन के प्रणेता के रूप में श्री बहुगुणा सपत्नीक (श्री मती विमल बहुगुणा) बहुत संघर्ष शील रहे।स्व०विनोबा भावे एवम जय प्रकाश नारायण के बहुत ही नज़दीकी रहे श्री बहुगुणा अपने समय के बहुत ही जुझारू और कर्मठ लोगों में गिने जाते हैं। श्री उपाध्याय ने इस अवसर पर श्री सुंदर लाल बहुगुणा जी से वनाधिकार आन्दोलन की सफलता के लिए आशिर्वाद भी प्राप्त किया।