Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

पुलिस ने किया वाहन चोरों का खुलासा तीन वाहन चोर गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक वाहन चोर, चोरी के वाहन खरीददार और मैकेनिक की गि...

देहरादून पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक वाहन चोर, चोरी के वाहन खरीददार और मैकेनिक की गिरफ्तारी की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि शादी के बाद खर्चे बढ़ने से युवक ने अपने नशे के शौक और घर के खर्चे पूरे करने के लिए वाहन चोरी करना शुरू किया। 


आरोपी अनिल रावत की शादी लगभग 1 साल पहले हुई थी शादी के बाद घर के खर्चे पूरा करने के लिए अनिल ने वाहन चोरी करना शुरू कर दिया। देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों से लंबे समय से दो पहिया वाहन चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही थी जिसमें कई लोगों ने पुलिस में मुकदमे भी दर्ज कराए हुए थे। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 10 दुपहिया वाहनों के साथ 3 लोगों की गिरफ्तारी की है।