Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

विनय कटियार कांग्रेस परिवार पर भड़के

अयोध्या भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कांग्रेस परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गांधी परिवार महात्मा गांधी के नहीं यह सभी फिर...



अयोध्या भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कांग्रेस परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गांधी परिवार महात्मा गांधी के नहीं यह सभी फिरोज के वंशज हैं| विनय कटियार ने यह प्रतिक्रिया प्रियंका गांधी के द्वारा भगवा पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर की है| विनय कटियार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवा पर  बोलने से पहले प्रियंका गांधी अपने नाम के आगे फिरोज लिखना शुरु कर दें| उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को अभी राजनीति का पूरा ज्ञान नहीं हुआ है|गांधी शब्द को तो वह उधार लेकर इस्तेमाल कर रही है|प्रियंका गांधी राजीव गांधी, संजय गांधी या जितने भी लोग हैं उनको महात्मा गांधी ने अपना सरनेम दिया हुआ है| यह सब फिरोज के जन्मे हुए लोग हैं इनको गांधी की जगह फिरोज लिखना चाहिए|इसके साथ ही विनय कटियार ने कहा कि राममंदिर केे पक्ष में फैसला  आने के बाद मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ट्रस्ट का गठन का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया है| जनवरी माह में ट्रस्ट की घोषणा की हो सकती है वही ट्रस्ट गठन को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कहा कि कितने ब्यूरोक्रेट रहेंगे, इस पर विचार हो सकता है|इस ट्रस्ट में संत के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया जा सकता है जिस पर अभी विचार किया जा रहा है|