Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

कांग्रेस ने किया मिशन 2022 के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना ने कहा की  प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन विकास के नाम पर में फेल साबित हुआ है।  लैंसडौ...

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना ने कहा की  प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन विकास के नाम पर में फेल साबित हुआ है।  लैंसडौन विस मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के बावजूद विकास के लिए तड़प रहा  है। जबकि पलायान की समस्या के चलते गांव खाली होने की कगार पर पहुंच चुके है।
सोमवार को रिखणीखाल में कांग्रेस ने मिशन 2022 के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सूर्यकांत धस्माना ने कहा की लैंसडौन विधानसभा में एक दशक से विकास का पहिया पूरी तरह जाम पड़ा है। स्वास्थ, सड़क से लेकर मूलभूत सुविधाओं के अभाव  में तेजी से हो रहे पलायन को रोकने में सरकार व उनके जनप्रतिनिधि फिसड्ड़ी साबित हुए है। धस्माना ने कहा की कांग्रेस प्रदेश का चहुमुंखी विकास करेगी। इस मौके पर कई लोगों ने रिखणीखाल में कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में ढाई सौ से अधिक  कार्यकर्ताओं से धस्माना ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय होने का   आह.वान किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल,  रिखणीखाल के ब्लाक अध्यक्ष दीन बंधु बलोधी, जिला पंचायत सदस्य शलीनि बलोधी, विनय नेगी, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, राजेंद्र सिह रावत, जयहरीखाल के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल रावत, समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।