Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह

  सितारगंज के जेलकेम्प, सिडकुल रोड पर कांग्रेसी नेता पुरन सिंह चौहान के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के बने नवनियुक्त पदाधिकारि...

 


सितारगंज के जेलकेम्प, सिडकुल रोड पर कांग्रेसी नेता पुरन सिंह चौहान के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के बने नवनियुक्त पदाधिकारियों का क्षेत्र में पहली बार स्वागत समारोह रखा गया था। जिसमें क्षेत्र के नवनियुक्त तीनों पदाधिकारियों के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया पूर्व विधायक नारायण पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है नवतेजपाल सिंह व राम नगीना प्रसाद को प्रदेश संगठन सचिव

। स्वागत समारोह में बोलते हुए तीनों पदाधिकारियों ने कहा कि जो कांग्रेस हाईकमान ने हमें जिम्मेदारी दी है उस पर हम पूरी निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे।हालांकि साथ ही उनका कहना था कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार इतनी महंगाई बढ़ा दी गई है कि आम आदमी परेशान हो गया है। सितारगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए सितारगंज चीनी मिल बंद करके किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। वही लगातार भाजपा सरकार द्वारा जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाकर आम आदमी के लिए जमीन रजिस्टर्ड कराना मुश्किल कर दिया है इसके लिए आने वाली 20 तारीख को रजिस्ट्री ऑफिस सितारगंज में कांग्रेस धरना देगी। साथ ही उन्होंने आने वाले 2023 के चुनाव के लिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने को लेकर अभी से कमर कसने तथा कांग्रेस को मजबूत करने का भी आह्वान किया।