Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

मंत्री अरविंद पांडेय ने ली समीक्षा बैठक

विधान सभा सत्र से पहले आज दिनांक 25 फरवरी 2020, सचिवालय देहरादून में माननीय विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज ...

विधान सभा सत्र से पहले आज दिनांक 25 फरवरी 2020, सचिवालय देहरादून में माननीय विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय जी ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक ली। 


उक्त बैठक में माननीय मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय जी ने निम्नवत महत्वपूर्ण सम्बंधित विषयों पर चर्चा की तथा कार्यों, भावी योजनाओं के के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।


- राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2017-18 से अब तक प्रगति की अद्यतन स्थिति एवं एस.एफ.सी. डैशबोर्ड के सम्बंध में। 


- ई-पंचायत, प्रिआ साफ्ट, प्लान प्लस, एल.जी.डी., एक्शन साफ्ट (एम. एक्शन साफ्ट), ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल तथा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के संबंध में। 
 
- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 2017-18 से अब तक पंचायत भवन निर्माण, मरम्मत एवं कॉमन सर्विस सेंटर के सम्बंध में। 


- जिला पंचायत/ डी.पी.आर.ओ. द्वारा सप्लाई/निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में


- पंचायतों में परिसंपत्तियों के संबंध में। 


- त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2019 के संदर्भ में अवधी स्थिति: त्रिस्तरीय पंचायतों में पदों एवं स्थानों की पूर्ति/रिक्ति एवं स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त एवं कार्यरत पदों की अद्यतन स्थिति के संबंध में। 


- सी.एम. डैशबोर्ड एवं सी.एम. हेल्पलाइन पर प्रगति के संबंध में।