Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

सीएए और एनआरसी के खिलाफ देवबंद के ईदगाह मैदान में महिलाओं का प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी

सीएए और एनआरसी के खिलाफ देवबंद के ईदगाह मैदान में महिलाओं का प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी है। जैसे जैसे इस प्रदर्शन के दिन बढ़ते जा रहे है वैस...

सीएए और एनआरसी के खिलाफ देवबंद के ईदगाह मैदान में महिलाओं का प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी है।
जैसे जैसे इस प्रदर्शन के दिन बढ़ते जा रहे है वैसे वैसे महिलाओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। महिलाएं लगातार सी ए ए व एन आर सी के कानून को रद किये जाने की माँग पर अड़ी है।
मुस्लिम महिलाओं लिए नमाज़ अदा करने के लिए पंडाल के बराबर में अलग से टैंट लगाया गया है जहाँ पर महिलाएं पांचो वक़्त की नमाज पढ़ रही हैं।
 वहीं एतजाज कर रही महिलाओं के लिए डाक्टर की व्यवस्था भी कराई गयी है। महिलाओं का कहना है कि जब तक यह कानून वापस नहीं होता वह तब तक पीछे नहीं हटेगी और प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा।