Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

ग्रीष्मकालीन राजधानी शहीदों व राज्यवासियों के लिए छलावा

उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ केन्द्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट एन के गुसाईं ने राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड की आत्मा गैरसैंण को...


उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ केन्द्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट एन के गुसाईं ने राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड की आत्मा गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी के बजाय ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर शहीदों व राज्यवासियों के सपनों व भावनाओं के साथ छलावा किया है।
    प्रेस को जारी बयान में गुसाईं ने कहा कि मुलायमसिंह यादव द्वारा अभिभाजित उत्तर प्रदेश के समय गठित रमाशंकर आयोग व उत्तराखंड राज्य बनने के बाद गठित दीक्षित आयोग सहित सभी ने राज्य की लगभग 70%जनता गैरसैंण को स्थाई  राजधानी बनाने के पक्षधर रही है और आज भी है।
     छोटा राज्य दो दो राजधानियोग का बोझ नहीं झेल सकता है।भाजपा को यह भी बताना होगा कि वह राज्य की स्थाई राजधानी कब और कहां बनाने जा रही है।
   उन्होंने कहा कि राज्यवासियों द्वारा  पाँचो सांसद व 57 विधायक जीताने के बाद राज्य की जनता स्व॓य को गा महसूस कर रही है।
राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में इस कुठाराघात का जवाब अवश्य देगी।
    दल गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाकर ही दम लेगा।