Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

स्टोन क्रशर संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

हरिद्वार में प्रशासनिक टीम के द्वारा स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किए जाने से नाराज स्टोन क्रशर संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। स्टो...

हरिद्वार में प्रशासनिक टीम के द्वारा स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किए जाने से नाराज स्टोन क्रशर संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। स्टोन क्रशर संचालकों का कहना है कि प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर क्रशरों की जांच करके अधिक से अधिक पेनल्टी वसूलना चाहता है। जबकि हाईकोर्ट ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। प्रशासन राजस्व की पूर्ति के लिए ऐसा कर रहा है। हरिद्वार जिले के स्टोन क्रशर पहले से ही बंद है ऐसे में स्टोन क्रशर मालिकों का उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है। एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए क्रशर संचालकों ने कहा की खनन और स्टोन क्रशर इंडस्ट्री के बंद पड़ जाने से लाखों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को नई पारदर्शी खनन नीतियां बनाकर इंडस्ट्री को राहत देनी चाहिए। इससे सरकार को अच्छे राजस्व की भी प्राप्ति होगी और लोगों का रोजगार भी बहाल हो सकेगा।