Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

दिल्ली सरकार ने शराब के बाद अब पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ाए दाम

    शराब के बाद अब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में तीस प्रत...

   शराब के बाद अब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में तीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 27% से बढ़ाकर 30% कर दिया है और डीजल पर वैट 16.75% से बढ़ाकर 30% कर दिया है। इसके चलते दिल्ली में आज से पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है। कोरोना के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि देश में लोगों को इसका फायदा मिलेगा। लेकिन दिल्ली सरकार ने अपना राजस्व घाटा पूरा करने के लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।