Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

मेयर ने किया निरीक्षण जाना पीड़ितों का हाल

नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने रायपुर में डेंगू प्रभावित वार्ड नंबर 51 वाणी विहार, शिवलोक कॉलोनी एवं रामनगर का निरीक्षण किया...

नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने रायपुर में डेंगू प्रभावित वार्ड नंबर 51 वाणी विहार, शिवलोक कॉलोनी एवं रामनगर का निरीक्षण किया। मेयर ने स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।
मेयर ने कहा कि कर्मचारी डेंगू प्रभावित इलाकों और आसपास की आबादी में दवा छिडकाव के साथ-साथ लोगों को इसके दुष्प्रभावों, डेंगू से बचने के उपायों, किस तरह यह फैलता है इसकी जानकारी भी लोगों को दें। साथ ही उन्होंने कहा  संसाधनों में नगर निगम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर करने की कोशिश कर रहा है। मेयर ने स्थानीय लोगों से कहा कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से कहा साफ पानी कहीं भी एकत्र नहीं होने दें, चूंकि डेंगू साफ पानी जहां जमा होता है वहां पर अधिक पैदा होता है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि नगर निगम दवा छिडकाव से लेकर अन्य किसी भी किस्म की समस्या पर उनके साथ है।साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी लोग  फुल  कपड़े पहने  ताकि  मच्छर  काट ना पाए  और  अपने फ्रिज  कूलर  को भी  साफ रखें  ऐसा करने से  आपके घर में  डेंगू  नहीं होगा