Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

यातायात को सुधारने के लिए पुलिस को दे सलाह व्हाट्सएप्प नम्बर पर

  जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजन...

 


जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिसके लिए  जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस से भी उनके सुझाव मांगे जा रहे हैं, आप सभी से अनुरोध है कि जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आप अपने सुझाव हमें व्हाट्सएप न0 9997233033 पर मैसेज के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही आपके  क्षेत्र अंतर्गत किसी भी स्थान पर जाम लगने या नियमित रूप से यातायात बाधित होने की कोई भी सूचना आप व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल नंबर 9997233033 पर तथा लैंडलाइन नंबर 0135- 2716209 पर फोन  कर उपलब्ध करा सकते है। उक्त शिकायतों का जनपद पुलिस द्वारा प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेकर तत्काल निस्तारण किया जाएगा।  इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित फ्लाईओवर में हुई दुर्घटनाओं व उनके कारणों की आख्या व थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर दुर्घटना रोकने हेतु किए जाने वाले उपायों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यातायात व्यवस्था हेतु बनाई जा रही कार्य योजना में उक्त बिंदुओ को सम्मिलित कर उन पर कार्य किया जा सके।
 दून पुलिस का आप सभी से अनुरोध  है कि जनपद की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में अपना सहयोग प्रदान करें।