Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

सोनिया गांधी एक बार फिर बनी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष , क्या कांग्रेस को कर पायेगी फिर मजबूत

नई दिल्ली न्यूज़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। सोनिया गांधी अब कांग्रेस की नयी अंतरिम अध्यक्ष बन गय...

नई दिल्ली न्यूज़


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। सोनिया गांधी अब कांग्रेस की नयी अंतरिम अध्यक्ष बन गयी हैं। अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक सोनिया गांधी अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी संभालेगी। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक ने आज दिन में बनायी गयी 5 उपसमिति की रिपोर्ट के आधार पर सोनिया गांधी के नाम की घोषणा की है। राहुल गांधी के सबसे छोटे कार्यकाल (22 महीने) के बाद अब कमान सोनिया गांधी के पास चली गयी है। करीब ढाई घंटे तक चले मंथन के बाद सोनिया गांधी के नाम पर आम सहमति बनी है।


आपको बता दें कि दिनभर सियासी गलियारों में इन 4 संभावित नामों (मुकुल वासनिक, सुशील कुमार शिंदे, मलिकार्जुन खड़गे, मीरा कुमार) की चर्चा जोरों पर थी लेकिन अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी के नाम पर सहमति जताकर कांग्रेस ने आगामी अपने भविष्य की रूपरेखा तय की है। आपको बता दें की आज़ादी के बाद करीब 37 साल गांधी परिवार के पास कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रही है। अब एक बार फिर गांधी परिवार ही इस जिम्मेदारी को संभालेगा। राहुल गांधी के लगातार इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस कार्यसमिति ये फैसला मजबूरी में ले पायी है।
दरअसल कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस बात पर जोर दे रहे थे कि यदि गैर गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष बनता है तो कांग्रेस की एकजुटता खतरे में आ जायेगी और शायद ही कोई ऐसा होगा जो कांग्रेस को एक डोर में बांध कर रखे।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी को ऐसे समय मे कमान मिली है जब केंद्र सरकार ताबड़तोड़ फैसले लेकर जनता के बीच में पैठ बना रही है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में वाह-वाही लूटने का कार्य किया है। मोदी के इस हिम्मत भरे फैसले का आलम ये था कि कांग्रेस के सबसे दिग्गज नेता भी समर्थन करते दिखायी दिये। अब ऐसे में सोनिया गांधी क्या कांग्रेस के पुराने दिन लौटा पाएंगी।