Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रोटी और अस्थल जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा ने की जीत दर्ज

: पंचायत चुनावों में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत आनी वाली दोनों जिला पंचातय क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विजयी होने प...

: पंचायत चुनावों में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत आनी वाली दोनों जिला पंचातय क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विजयी होने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने खुशी जाहिर की है।
           मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रोटी जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्याम सिंह पुण्डीर ने अपने विरोधी को 2591 मतों से एवं अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी वीर सिंह चौहान ने अपने विरोधी प्रत्याशी को 197 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इन दोनों क्षेत्रों में से चन्द्रोटी में कांग्रेस और अस्थल में निर्दनीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशियों से हार का सामना करना पड़ा।
         विधायक गणेश जोशी ने अपने बयान में कहा कि जनता से क्षेत्र के विकास को देखा और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया, जिसका नतीजा है कि मसूरी विस क्षेत्र दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में जनता ने पार्टी समर्थित प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। उन्होनें कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आम जनता के लिए लागू की गयी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के भष्ट्राचार पर कड़ें प्रहार की जीत है। विधायक जोशी ने दोनों क्षेत्रों से विजयी प्रत्याशियों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
           इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।