Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

ऐतिहासिक होगी भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली-धस्माना

: आगामी 28 दिसम्बर को राज्य की राजधानी देहरादून में आहूत भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों,प्रक...

: आगामी 28 दिसम्बर को राज्य की राजधानी देहरादून में आहूत भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों,प्रकोष्ठों व विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी मुख्यालय में तैयारियों की रूप रेखा पर चर्चा करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने प्रमुख नेताओं की बैठक ली जिसमें रैली के प्रचार प्रसार,मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के पानी, झंडे बैनर ,तख्तियों व रैली के रूट पर चर्चा हुई। बैठक में श्रीमती गरिमा दसोनि,श्री लाखी राम बिजल्वाण, श्रीमती परनिता बडोनी, डॉक्टर अंजू बाली पांडेय ,श्री महेश जोशी,श्री कमर सिद्दीकी,श्री ललित भद्री श्री राजेश चमोली,श्री राम कुमार थपलियाल,श्री वीरेश शर्मा आदि शामिल रहे।उधर  देहरा कैंट कांग्रेस के तीनों ब्लॉकों ने आज पार्टी नेता सूर्यकांत धस्माना की अध्यक्षता में बैठक कर रैली में कैंट क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने की रणनीति बनाई। बैठक में कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरनिगम वार्डों व छावनी क्षेत्र के वार्डों के प्रतिनिधि ब्लाक अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्षों ने भागीदारी की। तीनों निगम पार्षद सुमित्रा ध्यानी , श्रीमती कोमल वोहरा व श्रीमती संगीता गुप्ता , पूर्व पार्षद जगदीश धीमान , पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर , केवल पुंडीर,  श्री प्रमोद गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष यमुना कालोनी , श्री अल्ताफ ब्लॉक अध्यक्ष कांवली व श्री दीवान सिंह बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर के अलावा एससी विभाग के महानगर अध्यक्ष आशीष देसाई , राजेन्द्र धवन, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, वीरेश शर्मा, शराफत अली, मेहमुदन, मुजम्मिल, अवदेश कथिरिया, अनीता दास, अमृता कौशल,विक्रांत राठी,बुद्धि बलब्भ डबराल,अनिल डोबरियाल,कुलदीप जखमोला,संतोष सैनी,राम कुमार थपलियाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली की सफलता के लिए अपने अपने क्षेत्र से लोगों को लाने की जिम्मेदारी ली।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस समय देश के लोग मोदी की तानाशाही से परेशान हो चुके हैं , लोग महंगाई , आर्थिके मन्दी, बेरोजगारी से परेशान हैं और मोदी लोगों की परेशानी से ध्यान हटाने के लिए नागरिक संशोधन कानून ले कर आ गए और अमित शाह एनआरसी की धमकी दे कर देश में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोग इन की चालाकियों को समझ रहे हैं । श्री धस्माना ने कहा कि इस वक्त देश में अमन चैन के लिए व देश की एकता अखंडता के लिए कांग्रेस की भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी।