Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

नागरिक संशोधन बिल देश के संविधान पर चोट-प्रीतम सिंह

संसद के निचले सदन से बहुमत के बल पर पारित नागरिक संशोधन बिल डॉक्टर अम्बेडकर के द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना पर जबरदस्त प्रहार है फास...

संसद के निचले सदन से बहुमत के बल पर पारित नागरिक संशोधन बिल डॉक्टर अम्बेडकर के द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना पर जबरदस्त प्रहार है फासिस्टवादी बीजेपी की मोदी सरकार का। यह बात आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बिल का पुरजोर विरोध संसद के दोनों सदनों व सड़क पर उतर कर करेगी। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत अनेकता में एकता का सिद्धांत है और आज की सरकार उस सिद्धांत को नष्ट भ्रष्ट करने पर तुली है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राम सिंह सैनी ने कहा कि मोदी सरकार देश में धर्म के नाम पर केवल नफरत फैला कर अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि संसद में बहुमत के बल पर जिस कानून को बनाने का काम बीजेपी कर रही है उससे देश के संविधान का वो चरित्र ही समाप्त हो जाएगा जिसमें देश के हर नागरिक को उसके धर्म को मानने की स्वतंत्रता संविधान देता है। उन्होंने कहा भारत के संविधान में कहीं भी हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन या बौद्ध शब्द नहीं है और बीजेपी एक सोची समझी साजिश के तहत नया कानून बना कर भारत के संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर धब्बा लगाने का काम करना चाह रही है। संबोधन के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री प्रीतम सिंह के नेरत्व में कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस निकाल कर राजपुर रोड पर प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनि