Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

  *4 वर्षों से फरार हत्या /अपहरण का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

             पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून के निर्देशन में जनपद में फरार/ वांछित/ वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु अभियान ग...

            


पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून के निर्देशन में जनपद में फरार/ वांछित/ वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु अभियान गतिमान है जिसमें वारण्टीयों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर  के निकट पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उपरोक्त क्रम मे  दिनांक 14/01/20 को   पुलिस टीम  बनाकर क्षेत्र में फरार/ वांछित/ वारंटी  की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग चयनित स्थानों पर दबिश दी गई। 
          गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14/01/20 को वारन्टी राकेश त्यागी को वाद स.- 148/16 धारा 302,364,201,212 भ द वी में अभियुक्त के घर ग्राम खिलवई थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया । अभी. राकेश त्यागी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा कई बार वारंट जारी कर दिए थे किंतु अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभी.  राकेश त्यागी के जमानती के कुर्की वारंट जारी करने के आदेश कर दिए थे अभी तो राकेश ब द्वारा अपने 7 साथियों के साथ मिलकर दिनांक 29 .3.2015 को विपुल त्यागी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी गिरफ्तारशुदा वारण्टी को   माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।