Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

अमेरिका तनाव के बीच तेहरान में यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 180 यात्री सवार थे

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान में यूक्रेन का एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस विमान में 180 यात्री सवार थे। हालांकि कितने ...


    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान में यूक्रेन का एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस विमान में 180 यात्री सवार थे। हालांकि कितने यात्री इसमें हताहत हुए हैं उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। ईरानी मीडिया के हवाले से कहा जा रहा है कि यह दुर्घटना तकनीकी खामी के कारण हुआ है।यूक्रेनी विमान ने इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण तकनीकी खामी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता रजा जाफरजादेह ने बताया कि यह विमान तेहरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में दुर्घटना का शिकार हुआ है। जांचदल और बचाव कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।  अमेरिका ने ईरान और इराक के ऊपर से हवाई सेवाएं प्रतिबंधित की ताजा हमले के बाद अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से ईरान और इराक के ऊपर से किसी भी अमेरिकी फ्लाइट के गुजरने पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका को आशंका है कि ईरान समर्थित विद्रोही संगठन अमेरिकी हवाई जहाजों को निशाना बना सकते हैं। कुछ दिनों पहले भी अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि विद्रोहियों के पास विमान को मार गिराने वाली मिसाइलें हैं।   बता दें कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या किए जाने के बाद बुधवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिका के अल-असद एयरबेस पर कई रॉकेट दागे। पेंटागन के अनुसार उसके एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी गई हैं। इस एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं तैनात हैं। इस हमले में अमेरिकी गठबंधन सेना को कितना नुकसान हुआ है इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।