Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

केन्द्र सरकार का आदेश,राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर्स

केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों खासकर खासकर सभी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक की गति सामान्य सुनिश्चित गति सुनिश्चित करने के लिए सभी स्पीड ब्र...


केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों खासकर खासकर सभी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक की गति सामान्य सुनिश्चित गति सुनिश्चित करने के लिए सभी स्पीड ब्रेकर्स हटाने का काम शुरू कर दिया है।


मंगलवार को परिवहन मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि वे बिना किसी अवरोध को तीव्र गति से चले। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकारण (एनएचएआई) के क्षेत्राधिकार में स्पीड ब्रेकर हटाने से वाहनों की सामान्य गति सुनिश्चित हो पाएगी।
मंत्रालय की तरफ से यह कहा गया- “सभी टोल प्लाजा पर फास्ट टैग लागू करने और कैश लाईन को फास्ट टैग लाईन में बदलने के बाद वाहनों की गति सुचारू बनाए रखने के लिए स्पीड ब्रेकर्स को हटाया जा रहा है। स्पीड ब्रेकर्स के चलते देरी, वाहनों को नुकसान और ज्यादा ईंधन की खपत होती है। इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी बल्कि वाहनों की सामान्य गति खासकर एंबुलेंस, वद्ध और एनएच जा रहे मरीज के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।”