Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

ठाकुरद्वारा से पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपाल सिंह चौहान बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

ठाकुरद्वारा विधान सभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी माननीय राजपाल सिंह चौहान को जिला मुरादाबाद से भाजपा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। राजपाल सिं...

ठाकुरद्वारा विधान सभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी माननीय राजपाल सिंह चौहान को जिला मुरादाबाद से भाजपा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। राजपाल सिंह चौहान जी धामपुर के मूल निवासी राजपाल ने पहली बार 2014 में ठाकुरद्वारा से उप चुनाव में किस्मत आजमाई पर सफल नहीं हो पायें। जिसके बाद राजपाल जी ठाकुरद्वारा मे ही अपना निज निवास स्थापित किया और अपनी तैयारी जारी रखी। भाजपा ने श्री राजपाल जी को दोबारा 2017 के विधानसभा चुनाव में उतारा पर वह उस बार भी हार गए। पर इस बार जिलाध्यक्ष में वह बाजी जीत गए। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिये तेरह लोग  लाइन में थे। इन सबको पछाड़ कर राजपाल जी जिलाध्यक्ष बन गए। राजपाल सिंह के अध्यक्ष बनने से उनके समर्थन में खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर अध्यक्ष बनने के बाद समर्थकों ने फोटो डाल कर शुभकामनाएं दीं। राजपाल सिंह चौहान का संगठन में कमान संभालने का यह पहला मौका है। उप चुनाव के बाद ठाकुरद्वारा सीट से एक और चुनाव उनका सियासी अनुभव है। मुरादाबाद महानगर से ब्राह्मण अध्यक्ष बनने के बाद इस पद पद लिये जातीय समीकरण लगायें में जा रहा थे कि पाल, सैनी, प्रजापति या जाट या किसी अन्य ओबीसी समाज से किसी को अध्यक्ष बनाया जाएगा। राजपाल जी ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। ओबीसी को कमान के सभी पूर्वानुमान ध्वस्त हो गए। नेतृत्व ने काफी मशक्कत के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद उन्हें मुरादाबाद का अध्यक्ष बनाया।