Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

केरल में मिला दूसरा पॉजिटिव मामला, चीन की यात्रा करके लौटा है मरीज

  भारत में नोवेल कोरोनावायरस का दूसरा सकारात्मक मामला केरल में सामने आया है। मरीज पहले भी चीन की यात्रा कर चुका है और हाल ही में वहां से लौट...

  भारत में नोवेल कोरोनावायरस का दूसरा सकारात्मक मामला केरल में सामने आया है। मरीज पहले भी चीन की यात्रा कर चुका है और हाल ही में वहां से लौटा है। मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है और उसकी करीबी से निगरानी की जा रही है। बता दें कि पहला सकारात्मक मामला भी केरल में ही सामने आया था। इससे पहले 30 जनवरी को पहला मामला केरल के त्रिशूर में सामने आया था। पीड़ित छात्रा पिछले हफ्ते वुहान विश्वविद्यालय से लौटी थी। उसके लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक मेडिकल बोर्ड बनाया है जो उसके मामले की समीक्षा कर रहा है। यह जानकारी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने शुक्रवार को दी। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने त्रिशूर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा महिला के कोरोनावायरस की चपेट में होने की पुष्टि के बाद मंत्री त्रिशूर पहुंची। शैलजा ने कहा था, 'छात्रा की हालत अब स्थिर है। इलाज का प्रभाव उसकी सेहत पर दिख रहा है। हमने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है और हर शाम को बुलेटिन जारी किया जाएगा। चीन के वुहान शहर से भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज वुहान (चीन) से तड़के 3.10 बजे रवाना हो गया है। यह विशेष विमान 9.10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। इस फ्लाइट में 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के भी सात नागरिक शामिल हैं। चीन में कोरोनावायरस के कारण हुई मौतों की संख्या 304 हो गई है, जबकि चीन की सरकार के हवाले से जानकारी दी गई है कि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार तक पहुंच गई है। यहां रहने वाले दूसरे देश के नागरिक शहर छोड़कर अपने देश लौटना चाह रहे हैं। इसी बीच भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया।