Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

लखनऊ में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, हिन्दू महा सभा के यूपी अध्यक्ष रणजीत को मारी गोली

  राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज...

  राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। वहीं, रणजीत के भाई को भी गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब छह बजे हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हजरतगंज इलाके में सीडीआरआई के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला।  बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, जिससे उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। बचाव में आए उनके भाई को भी गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश आसानी से फरार हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  रणजीत बच्चन हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। रंजीत समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते थे। 
शुरुआती जानकारी मिली है कि रणजीत अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क से निकलते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया।  गोली लगने से उनका भाई भी घायल हुआ है। रणजीत के भाई को हाथ में गोली लगी है। उसे घायल हालत में ट्रामा में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।