Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

महिला सुरक्षा को की गई गोष्टि

 महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड महोदय के आदेशानुसार जनपद में स्थापित महिला हैल्प लाइन व महिला सैल 1090 को सुदृढ किये जाने एव...


 महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड महोदय के आदेशानुसार जनपद में स्थापित महिला हैल्प लाइन व महिला सैल 1090 को सुदृढ किये जाने एवं इसके प्रचार-प्रसार व समन्वय स्थापित करने हेतु विभिन्न विभागों के साथ गोष्ठी/प्रशिक्षण आयोजित करवाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में अलग-अलग स्कूल/ कालेजों में आयोजित कराया जा रहा  है। जिसमें महिला सुरक्षा हैल्प लाइन 1090, महिला काउंसलिंग सैल, एण्टी हयूमन ट्रेफिकिंग यूनिट एवं समबन्धित थानों की महिला डैस्क के कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से जागरूकता हेतु योगदान दिया जाना है तथा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था एंव आत्मरक्षा हेतु अधिक जागरूक करने के लिए पुलिस अधिकारियों की अध्यक्षता में महिलाओं व पुलिस के मध्य आपसी सामंजस्य और सुदृढ करने हेतु जी0जी0आई0सी0 राजपुर रोड में दिनांक: 27-02-2020 को समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जगदीश चन्द्र के कुशल संचालन में महिला सुरक्षा सम्बन्धी गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डायल 112 एप, 1090 महिला सुरक्षा हैल्प लाइन, महिला हैल्प लाइन, एण्टी हयूमन टैªफिकिंग आदि विषयों पर जानकारी दी गयी। जिसमें क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी सुश्री पल्लवी त्यागी, प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 श्री ऐश्वर्य पाल देहरादून, उ0नि0किरण असवाल प्रभारी डी0सी0सी0, उ0नि0ज्योति चैहान नेगी प्रभारी महिला हैल्प लाइन देहरादून, एण्टी हयूमन टैªफिकिंग टीम देहरादून द्वारा अपनी कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया तथा गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में श्री ज्ञानेन्द्र कुमार जी द्वारा एण्टी हयूमन टैªफिकिंग के बारे में जानकारी हेतु वकतव्य प्रस्तुत किया गया। उक्त गोष्ठी में जी0जी0आई0सी0 राजपुर रोड की प्रधानाचार्या द्वारा अपनी शिक्षिकाओं सहित प्रतिभाग किया गया। यह कार्यक्रम जी0जी0आई0सी0 राजपुर रोड के सभागार में आयोजित कराया गया तथा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न की गयी।