Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

मुख्यमंत्री द्वारा आकस्मिक निरीक्षण तथा sdrf द्वारा बनाई गई ट्रेनिंग एप्प कोरोना वारियर का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया

आज दिनांक 13 मई को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्थित अंतर राज्यीय आवागमन हेतु बनाये गए       राज्य स्तरीय covid कंट्रोल र...



आज दिनांक 13 मई को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्थित अंतर राज्यीय आवागमन हेतु बनाये गए       राज्य स्तरीय covid कंट्रोल रूम  का आकस्मिक निरीक्षण माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया गया तथा निम्न बिंदुओ पर समीक्षा की गई:



 
1. अब तक राज्य में लाये गए प्रवासियों की संख्या तथा बाहर जाने वाले प्रवासी


2. अभी तक सम्पादित बड़े अभियान तथा भविष्य की कार्ययोजना


3. कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, उपलब्धियां, समस्याएं तथा सुझाव, वेब लिंक के माध्यम से मॉनिटर की जा रही जानकारी की समीक्षा


4. राज्य में खोले जा रहे विभिन्न्न विभागों को अभी तक sdrf द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की समीक्षा 


5. अंतर राज्यीय तथा अंतर जनपदीय परिवहन (रोड तथा रेल) की समीक्षा


6. विभिन्न वर्गों यथा सफाई कर्मचारी, पुलिस, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, वाहन चालक इत्यादि के रोचक प्रशिक्षण हेतु बनाये गए क्विज/gaming app "कोरोना वारियर" का विमोचन


इस अवसर पर प्रशिक्षण, अन्य राज्यो से प्रवासी आगमन तथा कंट्रोल रूम हेल्पलाइन में उच्च स्तरीय कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान किया गया जिनमे sdrf से निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, अनूप रमोला, उमराव सिंह, रेखा नेगी, अमन सिंह सम्मानित हुए।


*क्या है कोरोना वारियर एप्प?*
Covid19 अथवा नावेल कोरोना वायरस के दृष्टिगत वर्तमान तक sdrf द्वारा विभिन्न विभागों के 18 हज़ार से अधिक कर्मियों तथा जनमानस को कोरोना संक्रमण से बचाव सम्बंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसी क्रम में खेल खेल में जागरूकता प्रदान करने वाली क्विज/गेमिंग एप्लीकेशन कोरोना वारियर का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कर कमलों से किया गया ।
इस एप्प में पुलिस, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, आवश्यक सेवाओं के वाहन चालक, सफाई कर्मी इत्यादि कई भाग हैं जिनमे संबंधित विभाग के कर्मचारियों अथवा आम जनमानस द्वारा ज्ञान वर्धन किया जा सकता है। इसमें immunity पॉइंट्स, white belt/yellow बेल्ट इत्यादि केटेगरी है तथा उच्चतम स्कोर प्राप्त करने वालो के लिए डैशबोर्ड और खेल खेल में रोचक जानकारी तथा जागरूकता हेतु यह अप्प सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।