Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

फिर होगी बैंकों में हड़ताल, लगातार तीन दिन रहेंगे बैंक बन्द

वेतन समझौते और विलय को रद करने की मांग कर रहे बैंक कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल को हैं तैयार। बैंक कर्मचारी एक बार फिर दो दिवसीय हड़ताल को प्रस...

वेतन समझौते और विलय को रद करने की मांग कर रहे बैंक कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल को हैं तैयार। बैंक कर्मचारी एक बार फिर दो दिवसीय हड़ताल को प्रस्तावित है। ये हड़ताल मे बैंक कर्मचारी 31 जनवरी से 1 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं दो फरवरी को रविवार होने के कारण लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नौकरी पेशा से लेकर व्यापारी वर्ग के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वेतन समझौते के तहत बीस फीसद तक वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारी पिछले दो साल से आंदोलनरत हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने दस बड़ी बैंकों के विलय की घोषणा कर दी। इसके बाद से कर्मचारी लगातार आंदोलन व हड़ताल कर रहे हैं। जनवरी की शुरुआत में भी बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल कर चुके हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि इस बार 31 व 1 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित किया है। 
सप्ताह के आखिरी व माह की शुरुआत में कई कर्मचारियों का वेतन आता है। ऐसे में कई खर्च इसी समय पूरे किए जाते हैं। हड़ताल के कारण अब बैंक सीधे तीन फरवरी को खुलेंगे। ऐसे में इस वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है। मुरादाबाद में प्रतिदिन 600 से 700 करोड़ का बैकिंग कारोबार होता है। लगातार दो दिन बैंक बंदी के कारण कोई भी चेक क्लियर नहीं होगा। इसके अलावा नेट व आरटीजीएस ट्रांजेेक्शन भी रुक जाएंगे। बैंक अधिकारियों की मानें तो इससे मुरादाबाद में एक हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित होना सम्भव है।